वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने 2024 में अपनी बेटी लारा का स्वागत किया था। बॉलीवुड एक्टर वरुण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में बने हुए है, लेकिन अब वह अपने फैंस के बीच अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। वरुण अपनी बेटी लारा को लेकर ज्यादा बात करते नहीं दिखते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ा एक हैरान करने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लारा धवन को चलने में दिक्कत होती है। साथ ही इसकी वजह भी बताई है।

वरुण धवन की बेटी को क्यों होती है चलने में दिक्कत

बी ए मैन, यार! के हालिया एपिसोड में वरुण ने बताया कि उनकी बेटी को DDH (डेवलपमेंटल डिसप्लेसिया ऑफ द हिप) का पता चला था, जिसकी वजह से वह ठीक से चल या दौड़ नहीं पाती थी। उन्होंने बताया कि उसका एक प्रोसीजर हुआ और अब वह ठीक हो रही है। वरुण ने बताया कि जब लारा 1.5 साल की थी तो उसे DDH होने का पता चला था। उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी को DDH का पता चला था, जिसमें कूल्हा हिप सॉकेट से बाहर निकल जाता है। एक पैर लंबा छोटा हो जाता है, जिसकी वजह से टेढ़ी हो जाती है। आप ठीक से चल या दौड़ नहीं सकते।’

वरुण धवन की बेटी की हुई सर्जरी

उन्होंने आगे कहा, ‘आपको आर्थराइटिस जल्दी हो जाता है, स्लिप डिस्क जल्दी हो सकता है। वेस्ट में इसका बहुत अच्छा ट्रीटमेंट होता है, बर्थ पे ही इंडिया में हर जगह नहीं है इतना, लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर हैं जो इसका केयर करते हैं। उसे सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। एक प्रोसीजर से वे हिप वापस लगा सकते हैं, लेकिन उसे स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा। इसका मतलब है कि उसे 2.5 महीने तक कास्ट में रहना पड़ा जो बहुत मुश्किल है। उसे एनेस्थीसिया देना पड़ा। अब कास्ट हट गई है। मैं इस पर एक किताब लिखना चाहता हूं

वरुण धवन माता-पिता से की खास अपील

उन्होंने पेरेंट्स से भी रिक्वेस्ट की कि वे अपने बच्चों की मूवमेंट पर पूरा ध्यान दें और अगर उन्हें अपने बच्चे के डेवलपमेंट के शुरुआती सालों में कुछ भी अजीब लगे तो पीडियाट्रिशियन से सलाह लें। वरुण ने फैंस से कहा कि वे उन्हें हमदर्दी से न देखें, उन्होंने कहा कि उन्होंने यह इसलिए शेयर किया क्योंकि इंडिया में ज्यादातर लोगों को इस कंडीशन के बारे में पता नहीं है। हिप का डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया (DDH) एक ऐसी स्थिति है जो बच्चे के हिप जॉइंट पर बुरा असर डालती है।

बेटी के जन्म के बाद बदल गए वरुण

वरुण और नताशा ने 2021 में शादी की थी। नताशा ने 3 जून को मुंबई के एक अस्पताल में अपनी बेटी को जन्म दिया। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के आने की खबर शेयर की। वरुण ने यह भी बताया है कि बेटी का पिता बनने से उनका स्वभाव और भी नरम हो गया है और वह अपनी बेटी की हर वह इच्छा पूरी करने के लिए तैयार हैं जो वह उनसे करवाना चाहती है।