राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित लव जिहाद के मामले में एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। मामला भोपाल रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक निजी होटल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दबिश दी, जहां एक युवक और एक हिंदू युवती को साथ में पाया गया। युवक की पहचान फैजान के रूप में बताई जा रही है, जबकि युवती रायसेन की रहने वाली बताई जा रही है और वह एक बच्चे की मां भी है।
बताया जा रहा है कि बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे बजरिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, इस घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
