क्रिकेट का उत्सव कहे जाने वाले आईपीएल के 19वें सीजन के शुरू होने में अभी पांच दिन का समय बाकी है। लेकिन इससे पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने फैंस से जुड़ने के लिए ‘ROAR 2026’ नाम का एक प्री-सीजन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने परफॉर्मेंस दी। इस दौरान अब एआर रहमान और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह की धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। एआर रहमान ने ‘ROAR 2026’ कार्यक्रम में लाइव परफॉर्मेंस की। इस परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद फैंस का दिन बना दिया। हालांकि, इस परफॉर्में से भी ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा ‘थाला’ यानी एमएस धोनी के साथ एआर रहमान की मुलाकात और तस्वीर ने एआर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह स्टेडियम में धोनी से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में रहमान किसी से वीडियो कॉल करते हुए और स्क्रीन पर धोनी को देखते हुए नजर आ रहे हैं
