कॉमेडियन भारती सिंह के गुरुवार देर रात अपने व्लॉग चैनल पर अपना दूसरे बेटे काजू का चेहरा फैंस को दिखाया है। यह फेस रिवील बिल्कुल अलग ढंग से किया गया। भारती के व्लॉग में उनके पति हर्ष लिंबाचिया और परिवार के लोग नजर आए। वीडियो काफी फनी था। फैंस ने भी भारती के दूसरे बेटे को लेकर रिएक्शन दिए हैं। कई फैंस का मानना है कि बेटे भारती की तरह नहीं हर्ष की तरह दिखता है। जबकि हर्ष की राय ऐसी नहीं है। राइटर और भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने व्लॉग में कहा, ‘कितना (यशवीर) प्यारा है ना यार। बिल्कुल भारती जैसा है।’ फिर भारती ने कहा, ‘नहीं, हर्ष जैसा है। गोला भी पहले मेरे जैसा था, फिर बाद में हर्ष जैसा हो गया। अब हमें उसके चेहरे पर कोई इमोजी लगाने की जरूरत नहीं है।’ भारती ने काजू का चेहरा दिखाने के लिए अपने घर पर दोस्तों और परिवार के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी थी।
