जीवी पत्रकार संघ के नवनियुक्त नौगांव ब्लॉक अध्यक्ष पवन चौबे का ईशानगर में पत्रकार साथियों और मित्रों द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों एवं साथियों ने पवन चौबे को फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया तथा मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम को और भी खास बनाने के लिए आतिशबाजी और बैंड-बाजे के साथ एक स्वागत यात्रा निकाली गई। यह यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी चबूतरा होते हुए पड़ाव चौराहा तक पहुंची, जहां आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर पत्रकार साथी राजू खरे, अरविंद असाटी, राजुल चतुर्वेदी, प्रताप मिश्रा, महेंद्र अग्रवाल, मनोज पचौरी, आसाराम यादव, शिवाकांत मिश्रा, शीलू चौबे, छोटू तोमर, टिंकू विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पवन चौबे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पवन चौबे के नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
