नौगांव नगर पालिका क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। रविवार सुबह 8 बजे से तहसीलदार रमेश कॉल के नेतृत्व में नगर पालिका, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।
शहर में लंबे समय से चले आ रहे स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के बाद यह विशेष मुहिम शुरू की गई है। जैसे ही बुलडोजर महोबा चौराहा पहुंचा, दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई व्यापारियों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
फिलहाल नगर पालिका, राजस्व और पुलिस विभाग की यह संयुक्त कार्रवाई आगे कितने दिनों तक जारी रहती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
