नेशनल हाईवे 719 पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। गिल ढाबे के पास बस और इको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर लंबे समय से चौड़ीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक गंभीर नहीं हुए हैं। संतों के आंदोलन के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। इसी लापरवाही के चलते आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
यह हादसा गिल ढाबा के पास हुआ, जो गौहद चौराहा थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
