मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा आजाद चौक से बड़ी खबर है जहां देर रात मां दुर्गा मंदिर में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि यहां आरती के दौरान एक युवक से मारपीट और तोड़फोड़ के बाद बवाल हो गया । दो समुदाय आमने-सामने आ गए ।
मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची है और मामले को शांत कराया गया है । पूरा मामला जबलपुर का है जहां आजाद चौक इलाके के दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ने की खबर सामने आ रही है। ग्रील तोड जाने की खबर के बाद माहौल गर्मा गया और दो
पहले कहा सुनी हुई इसके बाद कुछ ही देर बाद स्थित विवाद में बदल गई । दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुए है। हालात को बिगड़ते देख भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति को संभाल लिया है। पुलिस ने इस इलाके में अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिया है ।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ही समय में मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज चल रहा था इसी दौरान एक समुदाय ने युवक को कुछ बोल दिया जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए । देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी शुरू हुई ।
