मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से खबर है जहां नरसिंहपुर के गिधवानी चौराहे पर युवक युवती का मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।
वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है की बहस के बाद झड़प हो रही है एवं दो युवती ने युवक को जमकर चप्पल से मारपीट की है। यह जो पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर है बताया जा रहा है कि चाय नाश्ते की दुकान में ही बनाया गया है।हालांकि जब वीडियो बनते हुए दोनों ने देखा तो पहले आपत्ति भी जताई, मारपीट के दौरान कुछ देर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया । यह जो घटना है नरसिंहपुर के करेली थाना क्षेत्र के गिधवानी चौराहे का है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रत्नाकर हिगवे बोले हैं अभी तक कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर जांच जरूर होगी।
