हिमाचल प्रदेश के पेंशनधारकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पेंशनधारक 28 फरवरी 2026 तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इससे पहले सरकार ने इसके लिए 15 फरवरी 2026 की डेडलाइन तय की थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में 16 फरवरी 2026 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सभी जिला कल्याण अधिकारियों और संबंधित तहसील कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र लाभार्थियों का ई-केवाईसी सत्यापन सुनिश्चित करें। तय तिथि तक ई-केवाईसी ना कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन स्थायी रूप से बंद हो सकती है। साथ ही उन्हें अनुपलब्ध या अपात्र मान लिया जाएगा।
