गोह थाना क्षेत्र मीरपुर बिगहा में एक 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी चंदन
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर सबूत मिटाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है. मृतका के भाई गयाजी जिले के कोच थाना मुख्यालय निवासी मिथलेश यादव ने बताया कि बहन के पड़ोसियों से सूचना मिली कि मेरी बहन की हत्या कर उसके ससुराल वालों ने उसे गायब कर दिया है.
सूचना पाकर जब हम सभी बहन के घर पहुंचे तो इसके ससुराल के एक भी सदस्य घर पर नहीं मिले. यानी कि घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए. आस पास के लोगों से भी पूछताछ की परंतु कुछ भी नहीं पता चल सका.
उन्होंने बताया कि मेरी बहन की शादी वर्ष 2020 में हिंदू रिति-रिवाज के साथ धूमधाम से संपन्न हुई थी.शादी के वक्त अपने सामर्थ्य अनुसार दान स्वरूप उपहार भी दिया था.शुरू में तो सबकुछ ठीक था लेकिन धीरे धीरे इनके चल चरित्र सामने आने लगे.
शादी के कुछ वर्ष बाद से ससुराल वालों द्वारा दहेज की माँग को लेकर बहन के साथ मारपीट की जाने लगी और हमेशा बात बात पर प्रताड़ित किया जाने लगा. उसके ससुराल वालों द्वारा लगातार पैसों की मांग की जाती थी.जिसको लेकर समझौते भी हुए। मगर दहेज लोभियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा.
मृतका के भाई ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर पति, भैसूर, देवर, ससुर सहित अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया है.इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है.मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है
