महाशिवरात्रि के मौके पर विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में देशवासी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस खास दिन पर भोले बाबा की झलक पानी को आतुर श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा होती है। यह दर्शनार्थी सुविधाजनक तरीके से दर्शन कर सकें इसके लिए एक बार फिर पुलिस गूगल मैप की मदद लेगी। नए साल की तरह इस बार भी वाहन से उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस एक मैप रूट नियंत्रित करने वाली है।
इस मैप रूट के तहत जहां पर भीड़ ज्यादा होगी या फिर पार्किंग फुल हो जाएगी। वह रास्ता और पार्किंग लोकेशन मैप पर नजर नहीं आएगी। इस तरह से वाहनों से आने वाले लोग वहीं जाएंगे जहां पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इस तरह से ट्रैफिक कंट्रोल में रहेगा और भीड़ प्रबंधन अच्छी तरह से किया जा सकेगा।
