दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक बस में आग लगने से बस कंडक्टर की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा जनकपुरी फिश मार्केट इलाके के पास हुआ। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट बस में आग लगने के बाद कंडक्टर की मौत हो गई। कंडक्टर का जला हुआ शव बरामद किया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शनिवार देर रात 12.33 बजे जनकपुरी मछली बाजार क्षेत्र से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
