यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन 4 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिसूचना में परीक्षा की तारीख, पात्रता, चयन प्रक्रिया, वैकेंसी, एप्लीकेशन फीस और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। इसलिए अप्लाई करने से पहले इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।
पिछले दो वर्षों की तुलना में यूपीएससी ने इस साल कम वैकेंसी निकाली है। कुल 933 पदों पर भर्ती होने वाली है। 2025 में 1129 और 2024 में 1056 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। एप्लीकेशन प्रोसेस में उम्मीदवारों की मदद के लिए यूपीएससी में हेल्पडेस्क का गठन किया है।
