Luthra Brothers Arrested: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड (Goa Nightclub Fire) पर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के बाद से फरार लूथरा ब्रदर्स (Luthra Brothers) को थाइलैंड (Thailand) में गिरफ्तार किया गया है। बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब (Birch By Romeo Lane Nightclub) के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा (Saurabh Luthra and Gaurav Luthra) को थाईलैंड पुलिस (Thailand Police) ने हिरासत में लिया है। लूथरा ब्रदर्स को अब भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है।
एक दिन पहले र लूथरा ब्रदर्स (Luthra Brothers) के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों का पासपोर्ट (Passport) सस्पेंड कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका पर आज दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में सुनवाई होगी। लूथरा ब्रदर्स ने याचिका दायर कर 4 हफ्ते की अग्रिम जमानत मांगी है।
