गाजियाबाद. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है. एक युवक ने धारदार हथियार से गला रेतकर अपनी मां को मौत की नींद सुला दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इतना ही कत्ल करने के बाद आरोपी बेटा खुद ही थाने पहुंचा और अपनी मां की हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी. आरोपी बेटे की बात सुनते ही पुलिस सन्न रह गई.
