उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा दिया। इस हादसे में बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पति की मौके पर मौत
यह पूरा मामला जिले के नानपारा इलाके का है। जहां कोटवा गांव स्थित नहर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार (Bahraich Road Accident) पत्नी सुमन की मौत हो गई। वही पति दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पति का बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
