- दिल्ली उच्च न्यायालय(Delhi High Court) ने राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि जहरीली हवा लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रही है। इसी संदर्भ में अदालत ने एक महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए हत्या के आरोप में जेल में बंद एक कैदी को अंतरिम जमानत दे दी। अदालत के अनुसार कैदी की सेहत लगातार खराब हो रही थी और प्रदूषित हवा उसकी हालत बिगाड़ रही थी, इसलिए उसे अस्थायी राहत देना जरूरी माना गया।
