शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में महिला से चैन लूटकर फरार हुए सवा लाख के इनामी बदमाश मिथुन क़ो पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ में एक सिपाही हरविंदर के हाथ में गोली लगी। वेदखेड़ी के जंगल में बदमाशों के पार्टी करने की सूचना पर पुलिस ने घेरा डाला तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बावरिया गैंग के मुखिया मिथुन क़ो गोली लगी। उसे आनन फानन में अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। उसके पास से पिस्टल व कारबाइन बरामद हुई।
