देरी रोड से पकड़ी गई 120 बोरियां, सिविल लाइन थाने में आधी रात तक चली कार्रवाई — फिर भी एफआई आर नहीं!
छतरपुर। बुधवार की रात देरी रोड पर नकली खाद से भरी एक पिकअप वाहन पकड़े जाने से कृषि विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि यह पूरा खेल कृषि
अधिकारी रवीश कुमार सिंह के संरक्षण में चल रहा है। वाहन से 120 बोरियां नकली खाद बरामद की गईं, लेकिन देर रात तक चली पूछताछ और कार्यवाही के बावजूद एफआईआर तक दर्ज नहीं हो सकी।
रवीश की शह पर चल रहा था खेल,बड़े कारोबारी बेखौफ, छोटे फंसाए जा रहे!
सूत्रों के अनुसार, नकली खाद का यह कारोबार लंबे समय से चल रहा था और इसकी जानकारी खुद खाद अधिकारी रवीश कुमार सिंह को थी। बताया जा रहा है कि विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी खाद माफिया से मिलकर बाजार में नकली खाद की आपूर्ति करा रहे थे। वहीं, विभाग छोटे दुकानदारों पर दिखावे की कार्रवाई करके अपनी पीठ थपथपा रहा है, जबकि बड़े कारोबारियों को खुलेआम संरक्षण दिया जा रहा है।
देर रात तक चली पूछताछ, फिर भी कार्रवाई ठंडी!
सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है, लेकिन रवीश के दबाव और विभागीय नेटवर्क के चलते मामला ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की जा रही है।
खबर है कि रवीश खुद लगातार फोन कर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि यह कार्रवाई ऊपरी स्तर तक न पहुँचे।
