filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 4; highlight: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.68620336, 0.20113525);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 160.42867;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;
मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत चयनित 28 प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ दिनांक 08-10-2025 को जनपद पंचायत पन्ना के कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री मिजाजी लाल पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं बृजेंद्र अवस्थी वरिष्ठ पत्रकार की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण सत्र दिनांक 08-10-2025 से 10-10-2025 तक चलेगा। प्रशिक्षण में विभागीय अधिकारी श्री संजय खरे सहायक संचालक मत्स्योधोग पन्ना एवं श्री एच पी विश्वकर्मा मत्स्य निरीक्षक पन्ना द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के घटकों एवं विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। श्री मिजाजी लाल पटेल ने अपने उद्बोधन में विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होकर आगे बढ़ने का परामर्श दिया गया। श्री अवस्थी द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत घटकों का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी श्री रामसुमिरन साकेत, श्री मनीष रैकवार कंप्यूटर ऑपरेटर, बहादुर सिंह, दामोदर दुबे, सुवेक कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।
