सार
भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर को इस साल की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई बताया और कहा कि, इस संघर्ष में भारत ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया था।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर को वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई बताते हुए कहा कि इस ऑपरेशन ने भारत की मजबूत वायु रक्षा क्षमताओं और संयुक्त सेवा योजना को प्रदर्शित किया। वायुसेना प्रमुख ने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के पांच एफ-16 और जेफ-17 लड़ाकू विमानों का मार गिराया था। वायुसेना प्रमुख ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के तालमेल का प्रतिबिंब था। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि तीनों सेनाओं ने सुदर्शन चक्र वायु रक्षा प्रणाली पर काम करना शुरू कर दिया है।
