प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की।
करीब 50 मिनट चली बातचीत में दोनों नेताओं ने सीमा विवाद, सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
मोदी ने कहा कि सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानों की बहाली का भी जिक्र किया।
राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि “ड्रैगन (चीन) और हाथी (भारत) को साथ आना चाहिए।” वहीं, मोदी ने जोर दिया कि भारत-चीन सहयोग से 2.8 अरब लोगों को लाभ होगा और यह पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा।
#PMModi # #IndiaChinaRelations #Diplomacy #GlobalAffairs
