जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या देवी अग्निहोत्री के पति एवं समिति प्रबंधक हरिओम अग्निहोत्री पर दो करोड़ बानबे लाख रुपए का गबन सिद्ध, वसूली के आदेश
||जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या देवी अग्निहोत्री के पति एवं समिति प्रबंधक हरिओम अग्निहोत्री पर दो करोड़ बानबे लाख रुपए का गबन सिद्ध, वसूली के आदेश||
बड़ामलहरा| डिकोली समिति प्रबंधक रहते हुए हरिओम अग्निहोत्री जो वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या देवी अग्निहोत्री के पति हैं समिति अंतर्गत पांच सौ सड़सठ किसानों की ब्याज माफी योजना के 292.54 लाख रुपए की राशि का घोटाला किया था जिसकी जांच संयुक्त आयुक्त सहकारिता संभाग सागर से कराई गई जिसमें घोटाला होने और किसानों की राशि डकारने की बात सिद्ध हो गई।अब देखना यह है जिला प्रशासन कब दोषी व्यक्ति पर एफआईआर करवा कर गबन की राशि शासकीय खाते में जमा करवा पाता है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन सहकारिता विभाग भोपाल के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा कलेक्टर छतरपुर को दिनांक 15/05/2025 को पत्र क्रमांक 16/1/14/005/2025/E519772 पत्र जारी किया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि पैक्स समिति डिकोली के समिति प्रबंधक द्वारा अपने चहेतों के नाम पर केसीसी घोटाला किया गया। इस आशय की शिकायत की जांच संयुक्त आयुक्त सहकारिता संभाग सागर से कराई गई जिसमें पाया गया कि मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना 2023 के तहत 567 किसानों की राशि 292.54 लाख अपात्र पाई गई।साथ ही इस पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि गबन की गई यह राशि समिति प्रबंधक से वसूल कर शासकीय खाते में जमा कराना सुनिश्चित किया जाए।
