बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल के शिलापूजन समारोह में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- आप ऐसे ही सत्ता में रहें, ताकि भारत विकास करता रहेकैंसर अस्पताल में पीएम की माताजी के नाम पर होगा एक वार्ड बागेश्वर धाम में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने लगभग 38 मिनट के भाषण की शुरुआत में मतंगेश्वर महादेव, चागेश्वर धाम और जटाशंकर धाम के जयकारे लगाए। उन्होंने बुंदेलखंडी में लोगों को मोरी तरफ से दोहें हाथ जोड़ के राम राम कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 60 दिनों में दूसरी बार वीरों की इस धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। बागेश्वर धाम आस्था का केंद्र तो है ही अब वह आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है। बागेश्वर धाम में अब भोजन, भजन और निरोगी जीवन तीनों का आशीर्वाद मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शास्त्री काफी समय से देश में एकता के मंत्र लेकर लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां पर 251 सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी नवविवाहित दंपत्तियों को सुखी जीवन को अग्रिम बधाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की बारात में भी आऊंगा और कैंसर अस्पताल के उद्घाटन में भी आऊंगा। यह वादा आपके बीच में करके जा रहा हूं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री जमकर प्रशंसा की, इस पर वे मुस्कराते नजर आए।
छतरपुर बागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालाजी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में कैंसर अस्पताल पूरे देश में नई मिसाल बनेगा: सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि बागेश्वर धाम मंदिर में कैंसर अस्पताल पूरे देश में एक नई मिसाल बनेगा, जिसमें गरीब पीडित व्यक्तियों को निशुल्क इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए आज का दिन उत्साह, उमंग एवं आशीर्वाद का दिन है। हमारे सभी देवता भी आशीर्वाद दे रहे है। पीएम ने करोड़ों रुपए की सौगात केन बेतवा परियोजना के भूमि पूजन के रूप में दी और आज कैंसर अस्पताल का भूमि पुजन किया है। प्रधानमंत्री की कोशिशों से विश्व में भयें नंबर स्थापित भएत आज भारत को गुलाम बनाकर रखने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान पर आ गया है। अब इससे नेक काम क्या हो सकता है कि मंदिर का काम छोड़कर कैंसर अस्पताल का काम शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 24 एवं 25 फरवरी को मोदी के नेतृव में भापाल में ग्लेkबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देश-विदेश की बड़े-बड़े उद्योगपति शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश के लिए जीआईएस से नए अध्याय की शुरुआत होगी। पीएम ऐसे ही स्वस्थ रहें सत्ता में रहें, ताकि भारत विकास करता रहे: पं. धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि पीएम मोदी गाय, गंगा और गरीबों की बात करते हैं। किसानों और जवाने की बात करते हैं। भारत अव विश्व मित्र की भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान वाले भी कह रहे हैं कि हमें भी वापस मिला लो। कल तक भारत पिछली पंक्तियों में था, आज पूरी दुनिया स्वागत कर रही है। उन्होंने बागेश्वर धाम में बन रहे अस्पताल को लेकर कहा कि अब तक अस्पतालों में मंदिर , अब मंदिर में अस्पताल होगा। यह अस्पताल 2 से 3 साल में पूरा होगा। इसको मेडिकल कॉलेज बनाने का विचार है। कार्यक्रम के पहले प्रधानमंत्री ने धीरेन्द्र शास्त्री की माता से भेंट की। दोनों के बीच हुए संवाद से उनके मन में यह विचार आया कि अस्पताल के एक वार्ड का नाम प्रधानमंत्री मोदी की मताजी के नाम पर किया जाए। धीरेंद्र शास्त्री ने मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। वे ऐसे ही स्वस्थ रहें, सत्ता में रहे, लकि भारत विकास करता रहे। इस तरह आकार लेगा कैंसर अस्पताल लगभग 218 करोड़ रुपए की लागल से 10 एकड भूमि में अस्पताल का निर्माण होगा। पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और डॉक्टरों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों को नि शुल्क इलाज किया आएगा। तीन साल में अस्पताल बनकर तैयार होगा। अस्पताल में फूड कोर्ट, प्रदर्शनी परिसर, दुकानें, सोलर पार्किंग और धर्मशाला जैसी सुविधाएं भी होंगी। पैथोलॉजी, सीटी स्कैन, एमआरआई, रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। एक नजर में कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री को श्री बालाजी का विग्रह भेंट किया। स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा रचित साहित्य और अंग वस्त्र भी भेंट किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री बागेश्वर धाम साइंस एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल मंजूभाई पटेल, सांसद वीडी शर्मा, पूज्य श्री रामभद्राचार्य, राष्ट्रीय कथा व्यास साध्वी ऋतम्भरा दीदी, राष्ट्रीय संत महंत बालक योगेश्वर दास जी उपस्थित रहे । जब पीएम ने सीएस को बोला- इस मामले को देखो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील करते हुए इसके फायदे जिनाए। इस पर पीएम जब वापत जा रहे थे, तो एयरपोर्ट पर नौगांव नगर पालिका अध्यक्ष अनूप लिवारी ने आयुष्मान कार्ड से 70 प्लस के बुजुर्गों रो अस्पताल में लाभ नहीं मिलने का उदाहरण देते हुए शिकायत की। नौगांव निवासी दिनेश अग्निहोत्री के 95 वर्षीय पिता को झांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उन्होंने आयुष्मान कार्ड का लाभदेने से मना कर दिया और सिर्फ दो दिन के इलाज में ढाई लाख रुपए वसूल लिए। बाद में उनकी मृत्यु भी हो गई। यह सुनकर प्रधानमंत्री ने मुख्य सचिव अनुराग जैन को निर्देश दिए कि इस मामले को समझकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस पर सीएस अनुराग जैन ने अनूप तिवारी को पूरे मामले को कररेक्टर को लिखकर देने के लिए कहा, ताकि कार्रवाई की जा सके। पीएम की ड्यूटी में तैनात आरक्षक को आया अटैक बागेश्वर धाम में पीएम ड्यूटी में तैनात अरक्षक निरपत सिंह को अचानक चक्कर आ गया। पुलिसकर्मियों ने आरक्षक को आनन-फानन धाम के अस्थाई अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों की जांच में निरपत सिंह को हार्ट अटैक दौरा पड़ने पर उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा है। फिलहाल जिला अस्पताल में आरक्षक निरपत सिंह का उपचार जारी है। झलकियां पीएम जब जाने लगे तो मंचासीन लोग उन्हें विदाई देने बाहर चले गए। मंच पर रामभद्राचार्य अकेले बैठे रहे। पीएम ने लोगों से कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने में अगर कोई रिश्वत मांगता है, तो मुझे सीधे चिट्टी लिखकर भेजे। पीएम जब मंच पर संबोधित कर रहे थे। इसी बीच तहसीलदार अनिल तलैय गहरी नींद में चले गए। उनके बगल में बैठे डीडीए कृष्ण कब्बर ने तहसीलवार को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वे जोर-जोर से खार्यता मारने लगे। इसके साथ ही एक अन्य कर्मचारी भी पत्रकार दीर्धा में सेते हुए नजर आया। बताया जाता है कि पीएम ड्यूटी की तैयारी के चलते अधिकारी कई दिन से रतजगा कर रहे हैं। इसके चलते अधिकारी मंच के सामने की दीर्घ ही सोते हुए दिखाई दिए
