छतरपुर। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, जिला शाखा छतरपुर (म.प्र.) के लिए यह गौरव का क्षण है। संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह चंदेल के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. अतुल मिश्रा, संरक्षक एस.एस. रजक, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष विजय रघुवंसी, प्रांत मंत्री पं. उमाशंकर तिवारी, प्रांतीय सचिव संतोष वर्मा, उमा चरण झरिया, एस.के. प्रधान सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति एवं अनुशंसा पर योगेन्द्र सिंह सेंगर को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, जिला शाखा छतरपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
योगेन्द्र सिंह सेंगर लंबे समय से कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
संघ के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने योगेन्द्र सिंह सेंगर को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
