छतरपुर। सोशल मीडिया पर चंदला के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के खिलाफ अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल करना सरवई निवासी सुरेंद्र पांडे को भारी पड़ गया है। बंटी अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र पांडे के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र पांडे ने बीते 1 मई को सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में चंदला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के लिए बेहद आपत्तिजनक भाषा, जातिसूचक शब्दों और गाली-गलौज का प्रयोग किया गया था।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद क्षेत्रीय समाज और पूर्व विधायक के समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया।
बंटी अहिरवार की रिपोर्ट पर हुई FIR
मामले की गंभीरता को देखते हुए बंटी अहिरवार ने संबंधित थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए धारा और SC/ST Act के तहत गैर-जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का वक्तव्य: “सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले की जांच करते हुए आरोपी सुरेंद्र पांडे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस निष्पक्षता से आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।”
