यदि एक बहन केरल से आकर मधप्रदेश पुलिस के नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के सपोर्ट में भोपाल आकर जागरूक कर सकती हैं तो हम लोग भी घर से निकलें और नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें।
अपने आसपास के नशे को नाश करें और स्वस्थ, सशक्त समाज का निर्माण करें।
भारत के दक्षिणी कोने केरल से निकलकर सम्पूर्ण भारत में नशे के खिलाफ़ बाइक से चलकर सबको जागरूक करने वाली सायनी जी मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय पहुँची जहाँ नशे के ख़िलाफ़ संदेश देते हुए बताया कि जैसे बाइक का एक्सीलरेटर लेने के बाद बाइक तेज भागती है वैसे ही नशा करने के बाद शरीर तेज चलता है लेकिन ब्रेक नहीं लगता और शरीर शून्य हो जाता है।
इसलिए दूर तक जाना है तो अपने इंजन में नशे को प्रवेश नहीं देना और सबको मिलकर यही कहना है कि नशे से दूरी है जरूरी
