नौगांव। राजा यादवेंद्र सिंह जी देव स्टेडियम नौगांव में 15 जून को सुबह 7:00 बजे श्री राधे फिजिकल एकेडमी नौगांव द्वारा 1600 मीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उसमें छत्तरपुर टीकमगढ़ पत्रा सतना महोबा प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
लगभग डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागी विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह दाऊ समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी पत्रकार आकाश यादव धर्मेंद्र रावा बुंदेला विशेष रूप से उपस्थित रहे अकादमी के संचालक जिगर चदेल रतन प्रजापति संतोष सर के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया ।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया कार्यक्रम के समापन पर अकादमी की ओर से आभार व्यक्त किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छतरपुर के रवि अहिरवार को ?1100 नगद एवं शील्ड प्रदान की गई एवं द्वितीय स्थान राहुल अहिरवार 500 नगद तृतीय स्थान धर्मेंद्र पटेल छतरपुर को ?250 नगद एवं शील्ड में शील्ड प्रदान किया गया।
15 प्रतिभागियों को मनोबल बढ़ाने के लिए मेडल पहनकर सम्मानित किया गया जिसमें संस्कार यादव अंकित राजपूत अंगद यादव देवेंद्र कुशवाहा टीकमगढ़ एवं राहुल अहिरवार लुगासी दीपक पाल अलीपुर अंशुल यादव कांत यादव वीरपुर इंद्र कुमार टीकमगढ़ धर्मेंद्र राजपूत जितेंद्र कुशवाहा करोल अंशुल सेन हरि शंकर अहिरवार सतीश घोष नीरज कुशवाहा सत्येंद्र यादव तथा बेटियों में अंजली कुशवाहा प्रथम रही उषा कुमारी द्वितीय एवं प्रियंका को तृतीय स्थान दिया गया जबकि चौथे स्थान पर शारदा सपना मोहिनी पाल अंजलि पाल रही
दौड़ प्रतियोगिता में धनेंद्र राजपूत अंकित राजपूत चाहत एवं प्रिंस राजपूत ने भी प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा किया गया।
