छतरपुर| मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए विनय द्विवेदी को छतरपुर का नया अपर कलेक्टर नियुक्त किया है। शासन द्वारा जारी आदेश में कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
इसी क्रम में राजनगर एसडीएम विशा माधवानी को रायसेन और छतरपुर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल को रीवा स्थानांतरित किया गया है
छतरपुर को अब नए अपर कलेक्टर के रूप में विनय द्विवेदी की सेवाएं मिलेंगी। प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले विनय द्विवेदी को जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं अन्य अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ जिले के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव देखने को मिलेगा। शासन के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
