मुरैना जिले में हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया. उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद पटरियों पर उतरे यात्रियों की दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. रेलवे और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है. अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है.
मुरैना जिले में हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई. घबराए कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और पटरियों पर उतर गए. इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. रेलवे और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है. घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट पर रेल यातायात प्रभावित हो गया है. अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है. हादसे में 7 अन्य लोगों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है. घटना के बाद रेलवे प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए. हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और जांच शुरू कर दी गई है.
इस लोगों की गई जान
मृतकों में आफरीन पत्नी नदीम खान (35) निवासी सुल्तानगंज की पुलिया, आगरा, उनका चार वर्षीय बेटा असद खान, शकुंतला पत्नी भूरी सिंह परमार (60) निवासी कचहरा थोक, रुनकता, आगरा तथा विरमा देवी पत्नी गिरधारी गिरी (60) निवासी गेसोरा, थाना महाजन, जिला बीकानेर (राजस्थान) शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए. प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, करीब शाम 4 बजे उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मुरैना से धौलपुर की ओर रवाना हुई थी. ट्रेन के हेतमपुर स्टेशन के समीप पहुंचते ही आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे दहशत में आए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. आग की अफवाह सुनते ही यात्रियों ने चेन पुलिंग की और पटरी पर उतर गए, वहीं दूसरी तरफ से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए.
हादसे को लेकर सामने आया डीआरएम का बयान
झांसी रेलवे डिवीज़न के DRM अनिरुद्ध कुमार ने बताया, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन चेन-पुलिंग के बाद रुकी थी और कुछ यात्री, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, नीचे उतर गए. उसी समय, पास के घुमावदार ट्रैक पर आगरा की तरफ से पातालकोट एक्सप्रेस आ रही थी. घुमाव की वजह से ट्रैक पर मौजूद लोगों को शायद ट्रेन दिखाई नहीं दी. ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तेज़ रफ़्तार से आ रही ट्रेन उन पर चढ़ गई. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है.