प्रेमी फैसल ने नर्स सना की हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव बरामद किया।
यूपी के बिजनौर जिले में मुंबई की नर्स सना की 29 मई को प्रेमी फैसल ने हत्या कर दी। सना शादी का दबाव बना रही थी। फैसल ने गला घोंटकर शव गन्ने के खेत में दबा दिया। मुंबई पुलिस ने फैसल को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को बिजनौर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह है मामला
मुंबई की रहने वाली तलाकशुदा नर्स सना (35) की 29 मई को प्रेमी फैसल ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में दबा दिया। मुंबई पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर शुक्रवार को बिजनौर पहुंची और शाम करीब सात बजे मंडावर पुलिस के साथ मिलकर फैसल की निशानदेही पर खेत में गड्ढे में दफन शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मुंबई में रहकर सैलून का काम करता था, जहां उसके सना से प्रेम संबंध हो गए। अब सना शादी की जिद पर अड़ी थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए फैसल ने उसे मार डाला।
मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम सैफपुर खादर निवासी फैसल अंसारी उर्फ शमी उर्फ समीर मुंबई के ओसीवारा थाने की पुलिस चौकी जोगेश्वरी बेस्ट के आनंदनगर में सैलून पर काम करता है। जहां, बड़ी मस्जिद निवासी फकीर अहमद की पुत्री सना (35) से उसके प्रेम संबंध हो गए। मुंबई के ही एक अस्पताल में नर्स सना ने फैसल से नजदीकियां बढ़ने पर पति से तलाक ले लिया था।
