मिसरोद थाना क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा लिया। समय रहते इलाज करवाने से पीड़िता की जान बच गई है। पुलिस को दिए बयान में उसने भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा लिया। समय रहते इलाज करवाने से पीड़िता की जान बच गई है। पुलिस को दिए बयान में उसने भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पीड़िता की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।
पति के मंडी जाने पर आरोपी ने किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार पीड़िता मिसरोद थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने पति के साथ रहती है। उसका पति सब्जी कारोबार से जुड़ा है और रोजाना मंडीदीप मंडी जाता है। आरोपी युवक रिश्ते में उसका भांजा है और उसी गांव का निवासी है। आरोपी का महिला के घर अक्सर आना-जाना होता है।
