टीकमगढ़ में देव स्थानीय सिद्ध तालाब में नह रहे तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी उनके चौथे दोस्त ने दी है, जो इस घटना में अपनी जान बचा पाया।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से तीन मासूमों बच्चों की तालाब में डूबने से मौत की खबर सामने आई है। टीकमगढ़ जिले में गुरुवार, 11 जून 2026 को तालाब में डूबने से 3 नाबालिगों की मौत हो गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू की और उनके परिवार से इस बारे में बात की। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसके पहले खबर आई थी कि ओंकारेश्वर में नहर में नहाने के दौरान 3 युवक की जान चली गई।
दोस्त को बचाने के चक्कर में 3 दोस्तों की हुई मौत
पुलिस के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर अस्तोन गांव में गुरुवार दोपहर को हुई। अस्तोन पुलिस चौकी प्रभारी नूरजहां बेगम ने बताया अस्तोन निवासी दीपेश (12), राजा (12), प्रिंस (11) और देव गांव की सिद्ध सागर तालाब में नहा रहे थे। उसी दौरान देव गहरे पानी में डूबने लगा। उन्होंने कहा कि तीनों ने देव को तो बचा लिया, लेकिन उनके तीनों दोस्त खुद गहरे पानी में डूब गए। मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले सहित पूरे गांव के लोग रस्सियों के साथ तालाब की ओर दौड़े और पानी में उतरकर बच्चों की तलाश की और पुलिस के आने से पहले उन तीनों को निकला। इन तीनों नाबालिग बच्चों की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
पुलिस चौकी प्रभारी नूरजहां ने बताया कि देव ने तालाब से निकलकर गांव वालों को तीनों बच्चों के डूबने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीनों नाबालिगों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उन तीनों मासूमों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।
