देवेन्द्रनगर: क्षेत्र वासियों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा जब रेलवे परियोजना के तहत पहली बार सतना की ओर से ट्राई रन करते हुए ट्रेन देवेंद्र नगर पहुंची
ट्रेन की आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक एवं प्लेटफार्म पर एकत्रित हो गए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह का माहौल देखने को मिला
जानकारी के अनुसार लगभग एक माह पूर्व फुलवारी तक ट्रायल रन किया गया था जो सफल रहा इसके बाद बुधवार को सुबह लगभग 11:00 बजे पहली बार ट्रायल रन के तहत ट्रेन सतना से चलकर देवेंद्र नगर पहुंची सुबह से ही लोग इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहे थे
लगभग 11:00 बजे ट्रेन के पहुंचते ही लोगों ने खुशी व्यक्त की कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें भी कैद की स्थानीय लोगों का कहना है कि वह वर्षों से क्षेत्र में रेल सेवा शुरू करने का इंतजार किया जा रहा था ट्रायल ट्रेन के देवेंद्र नगर तक पहुंचने से लोगों की उम्मीद और बढ़ गई हैं क्षेत्र वासियों का मानना है कि रेल सेवा शुरू होने से आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी नए अवसर खुलकर आएंगे
