मध्य प्रदेश में 10 जून को मौसम मिला-जुला रहेगा. प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कई स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है. इसके चलते दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है और कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
मध्य प्रदेश में 10 जून 2026 को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ सकता है. प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी हुई हैं और कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं आंधी चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है, जिसका असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा. मानसून की औपचारिक एंट्री भले ही अभी कुछ दिन दूर हो, लेकिन प्री-मानसून सिस्टम लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने का काम कर रहा है.
मौसम विभाग ने इन 32 के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में मुख्य रूप से आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का प्रकोप देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है. इसके अलावा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की भी संभावना है.
जबलपुर और ग्वालियर में बारिश की संभावना
जबलपुर, ग्वालियर और शहडोल में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है. इसी वजह से तामपान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. अब 10 जून को भी मौसम विभाग के अनुसार बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश में 10 जून को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने सावधानियां बरतने की अपील की
*घर के अंदर रहें: आंधी-तूफान और बिजली चमकने के दौरान घरों के अंदर ही सुरक्षित रहें. पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे बिल्कुल खड़े ना हों.
*इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बचाव: बिजली गिरने के कारण होने वाले ‘पावर सर्ज’ से उपकरणों को बचाने के लिए सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें।
*यात्रा में सावधानी: खराब मौसम में यात्रा करने से बचें. यदि गाड़ी चला रहे हैं, तो गति धीमी रखें और स्टीयरिंग व्हील को मजबूती से पकड़ें. पुलों और खुले एलिवेटेड रास्तों से बचें.
*पशुओं की सुरक्षा: अपने मवेशियों को तालाबों, झीलों या नदियों जैसे खुले जल निकायों के पास न जाने दें. रात के समय उन्हें खुले में छोड़ने के बजाय सुरक्षित जगह में बांधें.
आपातकालीन किट: घर में एक इमरजेंसी किट तैयार रखें, जिसमें खराब न होने वाला खाना, पीने का पानी, दवाइयां, टॉर्च, बैटरी और फर्स्ट-एड किट शामिल हो.
