नीलकंठ नगर निवासी महिला कुमकुम यादव ने जमीन विवाद को लेकर अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षा की गुहार लगाई है। सोमवार को महिला ने एसपी को लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
कुमकुम यादव ने आरोप लगाया कि वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रही थी, तभी अभय कुमार जैन नामक व्यक्ति ने उसे लगातार धमकाना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपी ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी है। दबाव बनाने के लिए आरोपी के लोग उसके घर भेजे जा रहे हैं। हाल ही में 10 लोगों को उसके घर भेजकर डराने का प्रयास किया गया, जिससे वह और उसका पूरा परिवार भयभीत हो गया है।
पीड़िता ने आशंका जताई कि आरोपी किसी भी समय उसके साथ अनहोनी कर सकता है। कुमकुम यादव ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की तुरंत जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और उसे एवं उसके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए।
