बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत में कार्य करते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नन्ना अहिरवार (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सिहेरा मौजा स्थित अपने खेत में काम कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि कार्य के दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल बटियागढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार सुबह पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
