जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नम: शिवाय अरजरिया को अब कलेक्टर छतरपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर पार्थ जैसवाल कुछ दिनों के लिए प्रशासनिक प्रशिक्षण पर जिले से बाहर चले गये
यह आदेश प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए जारी किया गया है, जिसके तहत श्री अरजरिया अब जिला पंचायत सीईओ के साथ-साथ जिला कलेक्टर के दायित्व भी संभालेंगे। इससे पहले श्री अरजरिया राज्य शिष्टाचार अधिकारी के पद पर कार्यरत थे और सितंबर 2025 में उन्हें छतरपुर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया था। वर्तमान में छतरपुर जिले में विकास कार्यों और पंचायती राज योजनाओं को गति देने के साथ ही जिला प्रशासन की समग्र जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।
