चित्रकूट में जूनियर इंजीनियर और उसकी पत्नी पर चल रहे केस के मामले में कोर्ट ने उन्हें मौत की सजा सुनाई. दंपत्ति छोटे बच्चों की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें डार्क वेब पर बेचते थे. यह एक बड़ा कांड था जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था.
वक्त था साल 2020 का जब चित्रकूट में सभी को एक घटना ने हैरान कर दिया था. एक दंपति की यहां पर ऐसी खौफनाक हरकत के बारे में पता चला कि सभी का माथा ठनक गया था. ये दंपत्ति मासूम छोटे बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो को शूट करके उसे डार्क वेब के माध्यम से विदेशों में बेचकर रुपए कमाते थे.
अब तकरीबन 5 साल बाद इन दोनों पति-पत्नी दोनों को बांदा कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. सबसे चौकानी वाली बात यह थी कि यह कोई अनपढ़ इंसान ने नहीं किया बल्कि पढ़ा-लिखा सरकारी नौकरी करने वाला इंजीनियर था. आइए जानते हैं शुरू से सबकुछ.
