*आज 10 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है सुबह 07:17 तक फिर नवमी तिथि का प्रवेश होगा और विशाखा नक्षत्र है सुबह 08:03 तक फिर अनुराधा नक्षत्र का प्रवेश होगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से दोपहर 01:03 तक रहेगा वहीं राहुकाल दोपहर 03:28 से शाम 04:52 तक रहेगा। आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, बुध शुक्र राहु कुंभ राशि में और सूर्य मंगल मकर राशि में विचरण करेंगे। इस दिन कालाष्टमी व्रत (काल भैरव की पूजा) किया जाएगा। यह दिन भगवान शिव और भैरव देव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मंगलवार के मुख्य उपाय हनुमान जी को प्रसन्न करने और मंगल दोष दूर करने पर केंद्रित हैं, जिनमें लाल वस्त्र पहनना, हनुमान चालीसा/बजरंग बाण का पाठ, सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाना, और बूंदी/लड्डू का भोग लगाना शामिल हैं; साथ ही, “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जाप और “श्री राम” नाम का स्मरण भी लाभकारी माना जाता है, जिससे संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।*
*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*
