हरियाणा के फतेहाबाद जिले के झोटा कबीर इन दिनों छाया हुआ है। वो हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे पशु मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस झोटे की कीमत 21 करोड़ रुपये लग चुकी है। हरियाणा सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में आयोजित 41वें राज्य स्तरीय पशु मेले में 21 करोड़ रुपए का झोटा ‘कुबेर’ पहुंचा है। कुबेर को फतेहाबाद जिला के नाढ़ोडी गांव के विकास भांभू मेले में लेकर आए है। विकास ने बताया कि कुबेर ने करीब 3 महीने राजस्थान के पुष्कर में लगे दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मेले का खिताब अपने नाम किया था और उसी मेले में कुबेर को 21 करोड़ में खरीदने के लिए इटली के मिडयेटर के साथ आंध्र प्रदेश की पार्टी आई थी। इससे पहले कुबेर के 11 करोड़ रुपए लग चुके थे। अगर कोई 50 करोड़ भी देगा तो वह कुबेर का सौदा नहीं करेंगे।