सोशल मीडिया पर एक दलित युवक के साथ अभद्रता और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद छतरपुर पुलिस हरकत में आ गई है। जिले के बिजावर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष रैकवार के खिलाफ SC/ST एक्ट और मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी खुद को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मछुआ प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बताता सुनाई दे रहा है।
यह कार्रवाई पीड़ित युवक के पिता छनूलाल अहिरवार की शिकायत के आधार पर की गई है। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो को भी साक्ष्य के तौर पर केस डायरी में शामिल कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
