बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, घने कोहरे के चलते बस और बोलेरो में टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 3 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे प्रयागराजयह पूरा मामला जिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का है। जहां मौदहा क्षेत्र के इचौली के पास अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे तेज रफ्तार बोलेरो और बस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बोलेरो को परखच्चे उड़ गए और उसे सवार तीन लोगों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बोलेरो में सवार सभी लोग महोबा जिले के ग्योडी गांव के निवासी थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया।
