अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के मुगलसराय स्थित महाबलपुर ग्राम सभा में पिछले करीब 6 महीने से पानी की आपूर्ति ठप है. इससे करीब 7,500 ग्रामीण गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं. पानी न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया.