- मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में काम के अत्यधिक दबाव से परेशान BLO मोहित चौधरी ने जहर खा लिया। उनकी स्थिति नाजुक है। वे सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। परिवार का आरोप है कि मोहित पिछले तीन दिनों से लगातार काम के दबाव में थे। उन पर तहसील सुपरवाइजर काम को लेकर लगातार दबाव बना रहा था।
