आरोपी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्रीराम दुबे और उसके भाई दिप्पु दुबे पिता मनोज दुबे निवासी चंद्रनगर जो कि दोनों सगे भाई है , उन्होंने कल शाम चंद्र नगर में पूजा पाठ करने वाले 60 वर्षीय पंडितजी की डंडे से गंभीर मारपीट की थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद राजनैतिक दबाव के चलते FIR नहीं हो पा रही थी उल्टे बुजुर्ग पर मामला दर्ज कराने का दबाव पुलिस पर बनाया जा रहा था।
मारपीट के CCTV वीडियो को वायरल कर वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया, SP अगम जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाने को तत्काल FIR दर्ज करने के आदेश दिए।
भगवा वस्त्रधारी 60 वर्षीय बुजुर्ग जो मंदिरों में पूजा पाठ का काम करते है उनकी मारपीट का मामले में जनता ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराई हैं।
