बहुत दुखद है और मुझे लगता है कि जो भी हुआ है वो सामान्य सा नहीं है. उनके जैसा अक्खड़ मिजाज का आदमी जो बीमारी की हालत में भी सदन आते थे और पूरा समय देते थे. उनका स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस्तीफा सामान्य नहीं लग रहा है. कम से कम सरकार को इस पर बोलना चाहिए. सरकार चुप है. ये चुप्पी दर्शाती है कि सबकुछ सामान्य नहीं है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी
