थाना ईशानगर पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही- नौगांव रोड से कार से तस्करी की जा रही 20 पेटी, 180 लीटर अवैध शराब, स्विफ्ट डिजायर कार कीमत करीब 3 लाख रुपए जप्त, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी राहुल राजा परमार अवैध शराब प्रकरण में पूर्व से लिप्त
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
थाना ईशानगर पुलिस को विगत दिवस अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पहाड़गांव तिराहा के पास पहुंची। नौगांव रोड से आ रही संदिग्ध कार को घेराबंदी कर रोका गया, संदेही को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर कार में अवैध शराब पाई गई। 20 पेटी, मात्रा 180 लीटर अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट डिजायर कार कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये जप्त की गई। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी राहुल राजा परमार पिता अनंत पाल सिंह परमार निवासी ग्राम कांटी थाना गुलगंज जिला छतरपुर के विरुद्ध थाना ईशानगर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी राहुल राजा परमार अवैध शराब प्रकरण में पूर्व से लिप्त है। पूछताछ पर अवैध शराब के स्रोत संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। फरार अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है
