जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजत सकलेचा के द्वारा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जिले के पुलिस कप्तानों और थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया है।
एसपी द्वारा जारी नवीन पदस्थापना सूची के अनुसार, निरीक्षक अरविंद दांगी को बड़ामलहरा थाने का नया टीआई (थाना प्रभारी) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक शिशिर तिवारी को गुलगंज थाना प्रभारी, जीतेंद्र सोनी को अलीपुरा थाना प्रभारी और अभिषेक पाण्डेय को बमनोरा थाने की कमान सौंपी गई है। प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिहाज से इसे एसपी का एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी नवनियुक्त थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द अपना पदभार ग्रहण कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
